गर्दन में दर्द से जुड़ी महत्त्वपूर्ण बातें
*गर्दन का दर्द (Neck Pain in Hindi)* ( *_इन सभी व्याधी पर समय लगता है पर जड़ से इलाज हमारे यहां होता है_*) कमर दर्द की तरह गर्दन दर्द ऐसी सामान्य समस्या है, जिसका सामना हर व्यक्ति को किसी-न-किसी रूप में अवश्य पड़ता है, लेकिन कई लोग लापरवाही अथवा नासमझी के कारण जीवन-भर की आफत मोल ले लेते हैं। गर्दन दर्द के कारण : प्रकृति ने हमारी गर्दन को इस तरह का लचीला बनाया है कि उसे शरीर के अन्य अंगों की तुलना में सबसे अधिक मोड़ा और घुमाया जा सके, लेकिन इस विशिष्ट व्यवस्था के कारण गर्दन अन्य अंगों की तुलना में नाजुक बन गई है। इस कारण मामूली चोट या झटके भी गर्दन में फ्रैक्चर या डिस्क खिसकने का कारण बन सकते हैं। उम्र बढ़ने पर गर्दन की हड्डी या उसकी डिस्क को कुछ-न-कुछ क्षति होती ही है और इस कारण हर व्यक्ति को अधिक उम्र होने पर किसी-न-किसी स्तर पर गर्दन दर्द का सामना करना पड़ता है। गर्दन की हड्डी (सर्वाइकल स्पाइन) रीढ़ का ही हिस्सा होती है । इसकी संरचना इस प्रकार की होती है, ताकि हम गर्दन को पीठ की तुलना में अधिक घुमा सकें। गर्दन दर्द का प्रमुख कारण गर्दन की डिस्क का लचीलापन घट जाना या उसका घ...