Posts

Showing posts from August, 2026

अडूसा है 50 से भी अधिक रोगों की रामबाण | Adusa Plant Benefits In Hindi

अडूसा क्या है ? : अडूसा एक बहु उपयोगी आयुर्वेदिक वनस्पति है। सारे भारत में अडूसा के झाड़ीदार पौधे आसानी से मिल जाते हैं। ये 120 से 240 सेमी ऊंचे होते हैं। अडूसा (adusa)के पत्ते 7.5 से 20 सेमी तक लंबे और 4 से साढ़े 6 सेमी चौडे़ अमरूद के पत्तों जैसे होते हैं। ये नोकदार, तेज गंधयुक्त, कुछ खुरदरे, हरे रंग केअडूसा एक आयुर्वेदिक औषधी है जो 120 से 240 सेमी ऊंचे होते हैं। अडूसा (adusa)के पत्तों, अमरूद के पत्ते के समान 7.5 से 20 सेमी तक लंबे और 4 से साढ़े 6 सेमी चौडे़ होते हैं। होते हैं। अडूसा के पत्तों को कपड़ों और पुस्तकों में रखने पर कीड़ों से नुकसान नहीं पहुंचता। इसके फूल सफेद रंग के 5 से 7.5 सेमी लंबे और हमेशा गुच्छों में लगते हैं। लगभग 2.5 सेमी लंबी इसकी फली रोम सहित कुछ चपटी होती है, जिसमें चार बीज होते हैं। तने पर पीले रंग की छाल होती है। अडूसा की लकड़ी में पानी नहीं घुसने के कारण वह सड़ती नहीं है। अडूसा के विभिन्न भाषाओं में नाम : संस्कृत वासा, वासक, अडूसा, विसौटा, अरूष। हिंदी अडूसा, विसौटा, अरूष। मराठी अडूलसा, आडुसोगे। गुजराती अरडूसों, अडूसा, अल्डुसो। बंगाली वासक, ...